सागर/देवरी- पत्नी को पार्षद बनाने जोर शोर से जुटे पतिदेव, मिल रहा भरपूर समर्थन

 

सागर जिले में कुछ जगहों पर नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण के तहत आगामी 13 जुलाई को मतदान किया जाना है। जिसमें जिले के देवरी नगर पालिका के लिए भी वोटिंग की जानी है। जहां पांच नंबर खंडेराव वार्ड से भारतीय जनता पार्टी की पार्षद प्रत्याशी सुनीता दामोदर लोधी पूरे जोर शोर से चुनावी मैदान में हैं। यहां से कुल तीन प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इस वार्ड में 1339 वोटर हैं। सुनीता दामोदर लोधी लगातार लोगों के बीच जाकर समर्थन जुटा रही हैं। वहीं उन्हें जनता जनार्दन का भरपूर आशीर्वाद भी मिल रहा है। इसलिए सुनीता लोधी को उम्मीद है की वो चुनाव में जीतकर आएंगी। बात करें तो उनके पति दामोदर लोधी के पिता और उनके ससुर मोहन सिंग लोधी दो बार पार्षद रहे हैं। साथ ही एक बार नगर पालिका उपाध्यक्ष भी रहे हैं। उनका पूरा परिवार राजनीतिक पृष्ठभूमि से जुड़ा हुआ है। जानकारी देते हुए दामोदर लोधी ने बताया की जैसे परिवार के लोग समाजसेवा करते आये हैं इसी तरह वो भी करना चाहते हैं। साथ ही कहा की अगर जनता ने विश्वास जताते हुए पार्षद चुना तो सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाएंगे जैसे पीएम आवास,राशन पर्ची बनवाना, नालियों की सफाई के अलावा सड़कें बनवाएंगे। और जनता की सेवा करेंगे


By - SAGAR TV NEWS
10-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.