सागर/देवरी-अंतिम दौर में चुनावी प्रचार, वार्ड में भाजपा ने दिखाया दम

 

सागर में नगरीय निकाय के दूसरे चरण का चुनाव प्रचार अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है देवरी नगर पालिका में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल जोर दिखा रहे हैं देवरी के वार्ड नंबर 2 बाजार वार्ड मैं भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है, यहां से भाजपा ने लगातार तीसरी बार नईम खान को अपना प्रत्याशी बनाया है बता दें कि भाजपा प्रत्याशी नईम खान लगातार दो बार से पार्षद चुने जा रहे हैं नईम खान अल्पसंख्यक मोर्चा देवरी मंडल के अध्यक्ष भी हैं, भाजपा प्रत्याशी नईम खान अपनीअच्छी और साफ-सुथरी छवि के लिए के लिए जाने जाते हैं, यही वजह है कि वार्ड में उन्हें जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है वही महा जनसंपर्क अभियान में भाजपा ने इस वार्ड में अपनी ताकत झोंक दी, जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने खुद घर-घर में दस्तक देकर भाजपा प्रत्याशी नईम खान के लिए वोट मांगे हैं, नईम खान का कहना है कि जनता का प्रेम हमें शुरू से ही मिला है, इसलिए पहले भी हम दो बार पार्षद चुने जा चुके हैं एक बार फिर जनता एकजुट है इस बार भी  जनता पर पूरा भरोसा है कि हमें उसका आशीर्वाद मिलेगा, बता दें कि देवरी में 13 जुलाई को मतदान किया जाना है 11 जुलाई की शाम 5:00 बजे यहां पर प्रचार-प्रसार थम जाएगा


By - SAGAR TV NEWS
10-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.