पकड़े गए लोगों को करोड़ों का चूना लगाने वाले बंटी-बबली कपल || SAGAR TV NEWS ||
लिव इन में रहने वाले बंटी और बबली ने अपने दोस्त को करीब एक करोड़ का चूना लगा दिया। इतना ही नहीं अन्य लोगों से इन्होने प्रॉफिट का झांसा देकर करोड़ों रुपए की ठगी की। एमपी के इंदौर पहुंची पुणे की पुलिस ने इस कपल को गिरफ्तार किया। ये दोनों बीएमडब्लयू कार और थार जैसी लग्जरी कारों में घूमते हैं। इन्होने पुणे के दोस्त से एक करोड़ की ठगी की। उसे तीन लाख के प्रॉफिट का वादा किया था। लेकिन रुपए लेने के बाद उसका फोन उठाना बंद कर दिया। जिसके बाद पुणे में इनके खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई। जहां पुणे पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई है। जानकारी के मुताबिक राहुल जायसवाल की इंदौर में एमबीए की पढ़ाई के दौरान पुष्पेन्द्र सोलंकी से दोस्ती हुई थी। अगस्त 2019 में पुष्पेन्द्र ने बताया कि वो इंदौर में एक्यूमेन फूड स्टफ ट्रेडिंग नाम से कंपनी चलाता है। जिसमें उसकी गर्लफ्रेंड प्रियंका मंगवानी मदद करती है। कंपनी से ड्रायफ्रूट और अन्य सामान इंपोर्ट-एक्सपोर्ट करते हैं। दोनों ने राहुल से इन्वेस्टमेंट के नाम पर डेढ़ साल में एक करोड़ रुपए ले लिए। इसके बाद राहुल का फोन उठाना बंद कर दिया। बताया गया की पुष्पेन्द्र दो बच्चियों का पिता पत्नी के साथ न रहकर वो प्रियंका के साथ लिव इन में रहता है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।