पुलिस ने निभाया इंसानियत का धर्म अज्ञात व्यक्ति का किया अंतिम संस्कार

 

जब नगर पालिका ने अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा तो पुलिस ने अपना कर्तव्य निभाते हुए बुरे हाल में मिली डेड बॉडी का अंतिम संस्कार किया। और गड्ढा खोदकर उसे दफन किया। ये मानवीय चेहरा नरसिंहपुर जिले के करेली थाना पुलिस का सामने आया है। जहां पुलिस जवानों ने इंसानियत की अनूठी मिसाल पेश कर एक अज्ञात व्यक्ति की बॉडी को अंतिम विदाई दी। दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि रेलवे ट्रैक पर किसी 30 साल के अज्ञात व्यक्ति की क्षत विक्षत डेड बॉडी पड़ी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नगर पालिका कर्मचारियों की मदद से पीएम। लेकिन डेड बॉडी को दफन करने के समय करेली नगर पालिका परिषद के कर्मचारी गायब हो गए। उनसे संपर्क करने पर उन्होंने साथ देने से इंकार कर दिया। यही नहीं नगर पालिका सीएमओ ने भी फोन रिसीव नहीं किया। शाम होते देख करेली थाने के तीन पुलिसकर्मी एसआई सियाराम परिहार, आरक्षक राजेश बागरी और ऋषव दास ने खुद गड्ढा कर मृत व्यक्ति का क्रिया कर्म किया।
जानकारी के मुताबिक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन दुर्घटना में जान चली गयी थी उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी


By - SAGAR TV NEWS
09-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
चालबाज बीवी ने पति का 20 लाख रुपए का कराया बीमा फिर...
by sagarttvnews, 15-Apr-2024
बागेश्वर धाम ने सुनाई राम की महिमा ,जुगल किशोर दरबार से बताया नाता ,जानिए पन्ना में कब करेंगे कथा
by sagarttvnews, 13-Apr-2024
देवी पूजन के बीच सामने आई हैरान करने वाली खबर, महिला के परिजन क्या बोले? जानिए पूरा मामला?
by sagarttvnews, 12-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.