सागर में सरपंच प्रत्यशियों को मिले बराबर वोट,देखिए अब क्या होगा || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के जैसीनगर जैसीनगर विकासखंड में तीसरे और आख़िरी चरण में शांतिपूर्वक मतदान हुआ। सभी मतदान केंद्रों पर मतगणना हुई जिसमें सबसे दिलचस्प मुकाबला जैसीनगर जनपद की सिंगारचोरी ग्राम पंचायत में देखने को मिला क्योंकि यहां का मुकाबला ड्रा हो गया है। जानकारी के मुताबिक सिंगारचोरी से 6 प्रत्याशी मैदान में थे, जिसमें मुख्य मुकाबला बलवान सिंह राजपूत और मीनल अजय लंबरदार के बीच हुआ। चोरी ग्राम पंचायत में कुल 1467 मतदाता हैं। जिसमें से 1238 वोट डाले गए। मुकाबला आखिर तक रोचक रहा क्योंकि बलवान सिंह राजपूत और मिलन अजय लंबरदार को 416-416 वोट मिले। जिससे दोनों प्रत्याशियों में मुकाबला ड्रा रहा।
वहीं जब इसको लेकर हमने स्थानीय निर्वाचन अधिकारी शशि मिश्रा से फोन पर बात की तो उन्होंने बताया की 14 जुलाई को टेबुलेशन किया जायेगा। इसके बाद अगर दोनों प्रत्याशियों के मत बराबर होते हैं। तो चिट सिस्टम से फैसला किया जाएगा।


By - Brijendra Rakwar jaisinagar sagar
09-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.