सागर- गुप्त नवरात्रि पर देवी मंदिरों में लगा भक्तों का तांता

 

गुप्त नवरात्रि की नवमी पर सागर जिले के खुरई शहर समेत ग्रामीण इलाकों के देवी मंदिरों में भक्तों का तांता देखा गया। दरअसल आषाढ़ महीने में शुक्ल पक्ष की गुप्त नवरात्रि चल रही है। इस दौरान लोगों ने 9 दिनों तक शक्ति की उपासना की शुक्रवार को नवरात्रि की नवमी का दिन है। जो बेहद खास माना जाता है। आषाढ़ महीने में शुक्ल पक्ष की नवमी का विशेष महत्व है। कहा जाता है। की इस दिन पूरी श्रद्धा के साथ मां दुर्गा की पूजा करने से जो भी कामना की जाए वह जरूर पूरी होती है। इस दिन व्रत रखकर मां दुर्गा की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती है।
धार्मिक मान्यता है। कि नवमी व्रत के दिन सच्चे मन और पूरी श्रद्धा के साथ मां दुर्गा की पूजा करने से भक्तों की सारी परेशानी दूर होती है। शुक्रवार को खुरई इलाके के सभी माता के मंदिरों में गुप्त नवरात्रि में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही भक्त देवी मंदिरों में पूजा करने के लिए पहुंचे। खुरई के प्रसिद्ध किला देवी मंदिर, पठार पर स्थित महाकाली मंदिर, मरई माता मंदिर, पुराने जनपद चौराहे के पास स्थित चंद्रघंटा देवी मंदिर, सराय में स्थित मां दुर्गा देवी मंदिर, बीजासेन देवी मंदिर के अलावा कई देवी मंदिरों में भक्तो की कतार लगी हुई थी


By - SAGAR TV NEWS
08-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.