सागर-आवारा सांड की वजह से एक बुजुर्ग को जाना पड़ गया अस्पताल || SAGAR TV NEWS ||

 

आवारा सांडों की वजह से कई बार लोगों की जान मुश्किल में पड़ जाती है। सागर जिले के खुरई के बरोदिया बामन गांव में एक सांड ने 70 साल के बुजुर्ग पर हमला बोल दिया। जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक बरोदिया बामन गांव में सरदार सिंह ठाकुर अपने घर का बाहर से दरवाजा लटका रहे थे। उसी दौरान एक आवारा सांड ने उन पर हमला बोला। सांड का सींग बुजुर्ग के पेट में घुस गया। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए। सरदार सिंह को खुरई सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां प्रथिमक इलाज के बाद गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल सागर रेफर कर दिया गया है।


By - Sagar tv news
08-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.