चुनाव ड्यूटी में पहुंचे शिक्षक को सांप ने पहुँचाया अस्पताल

 

पंचायत चुनाव के दौरान अपनी ड्यूटी कर रहे मतदान अधिकारी को सांप ने काट लिया। जिसके बाद उन्हें अस्पताल भेजा गया है। घटना दमोह से सामने आई है। दरअसल दमोह जिले में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ। इसके बीते दिन 7 तारीख को मतदान दल रवाना कर दिए गए थे इसी बीच एक चिंताजनक खबर आई है। जब एक मतदान अधिकारी को सांप ने डस लिया उन्हें गंभीर हालत में दमोह जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में दाखिल कराया गया। बताया गया की जबेरा ब्लॉक में पदस्थ शिक्षक अशोक झरिया की चुनाव ड्यूटी बटियागढ़ ब्लॉक के गूगरा कला पोलिंग सेंटर में लगी है। वो अपने दल के साथ चुनाव सामग्री लेकर गूगरा के स्कूल भवन में पहुंचे। सारे इंतजामो के बाद दल को यही रुकना था वो साथियों के साथ यहीं रुके। देर रात अचानक स्कूल बिल्डिंग में सांप निकल आया जिसने अशोक झरिया को निशाना बनाया। जहरीले सांप के डसने से शिक्षक की हालत बिगड़ गई। उन्हें गांव वालों की मदद से उन्हें बटियागढ़ के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन हालत खराब होने से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां उन्हें आई सी यू वार्ड में एडमिट कर इलाज दिया जा रहा है। डॉक्टरों की माने तो फिलहाल शिक्षक अशोक खतरे से बाहर हैं उन्हें बेहतर इलाज दिया जा रहा है


By - SAGAR TV NEWS
08-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.