कांग्रेस महापौर प्रत्याशी के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एमपी के मुरैना पहंचे किया रोड शो
कांग्रेस महापौर प्रत्याषी के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एमपी के मुरैना पहंुचे। इस मौके पर उन्होंने रोड़ शो निकालकर जनता से कांग्रेस प्रत्याषी के लिए आषीर्वाद मांगा और कहा कि यदि कांग्रेस को आशीर्वाद मिला तो योजनाऐं जमीन पर उतरेगी। गौरतलब है कि मुरैना में शारदा राजेन्द्र सोलंकी कांग्रेस महापौर प्रत्याषी के रूप में चुनावी मैदान में उतरे है और उनकी भाजपा के उम्मीदवार से कडी टक्कर है। वे उन्हें मात देकर जीत का सेहरा पहन सकें। इसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मतदाताओं को रिझाने के लिए मुख्य मार्गों से रोड षो निकाला और उनके लिए जनता से आशीर्वाद माँगा। कमलनाथ के सारथी बने प्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुर्जर, पूर्व मंत्री गोविन्द सिंह ने भी कांग्रेस प्रत्याषी के लिए जनता से समर्थन मांगा। इसके बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए कमलनाथ ने कहा कि भाजपा मुरैना नगर को स्मार्ट सिटी नहीं बना पाई। नगर निगम में 7 वर्षों के दौरान जमकर भ्रष्टाचार किया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को झूठ का पुलिंदा बताया। साथ ही कहा कि यदि कांग्रेस को मतदाताओं का आशीर्वाद मिलता है तो सारी योजनाएं अमल में लाई जाएगी। मुरैना स्मार्ट सिटी बनेगा।