सागर-छोटी सी लापरवाही की वजह से लोगों को ये सब भोगना पड़ा !

सागर-छोटी सी लापरवाही की वजह से लोगों को ये सब भोगना पड़ा !

ट्रेक्टर ट्रॉली पलटने से
मच गई चीख पुकार

सागर जिले के मालथौन हाईवे रोड पर ट्रैक्टर ट्राली पलटने से जहां एक 11 साल की लड़की की जान चली गयी। तो वहीं करीब 32 लोग घायल हो गए। जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल है। इनमें 9 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक सभी ट्रैक्टर ट्रॉली सवार कुशवाहा समाज के लोग उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के पटना पारोल गांव से करीला धाम दर्शन करने जा रहे थे तभी मालथौन थाने से करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर यह घटना हो गयी। बताया जा रहा है की घायल हुए 9 लोगों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। बताया गया की ट्रैक्टर ट्राली में करीब 32 लोग सवार थे जिसमें सभी को चोटें आई है। मामले में बीएमओ डॉक्टर सुधा सिंह ने जानकारी दी।-


By - Bhan Singh Yadav Sagar TV News from Malthon.--
08-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.