स्टेज पर पहुंचा प्रेमी और वरमाला पहनाकर भरी मांग,नाराज दूल्हे ने तोड़ दी शादी || STVN INDIA ||

 

स्टेज पर पहुंचा प्रेमी और वरमाला पहनाकर भरी मांग,नाराज दूल्हे ने तोड़ दी शादी || STVN INDIA ||

शादी के स्टेज पर प्रेमी ने वरमाला
पहनाकर दुल्हन की भर दी मांग

नाराज़ लोगों ने दूल्हे को पीटा
दूल्हे ने शादी से किया इंकार

एक सनकी प्रेमी ने जब ये देखा कि उसकी प्रेमिका की शादी किसी और से हो रही है तो उसका माथा ठनक गया। बस फिर क्या था शादी वाले ही दिन वह दुल्हन बनी प्रेमिका के पास स्टेज पर पहुंचा और दुल्हन के गले में वरमाला डाल दी। यही नहीं उसने उसकी मांग भरने तक की भी कोशिश की। यह देख दुल्हन के घरवाले गुस्से में आ गए और उसकी जमकर धुनाई कर दी। ये पूरा मामला बिहार के नालन्दा से सामने आया है। इसके बाद नाराज़ दूल्हे ने शादी तोड़ दी। बताया जा रहा है की नालन्दा हरनौत थाना इलाके के मुबारकपुर गांव में रहने वाला मुकेश पिछले एक साल से गांव की ही एक लड़की से प्यार करता था। जब यह बात लड़की के घरवालों को पता चली तो वे उन्होंने उसकी शादी तय कर दी। बताया गया की बीती रात जब लड़की की बारात आई और वरमाला का कार्यक्रम चल रहा था। तभी अचानक सनकी प्रेमी मुकेश हाथ में माला और सिंदूर लेकर स्टेज पर चढ़ा और लड़की को बरमाला पहनाते हुए मांग में सिंदूर भरने लगा। तभी उसकी जमकर धुनाई हो गयी। जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। वहीं इस घटना से नाराजा दूल्हे ने उस लड़की से शादी करने से इंकार कर दिया और बेरंग लौट गया। जबकि लड़की के घरवाले बार-बार कहते रहे कि उसका किसी से प्रेम प्रसंग नहीं चल रहा। फिर भी वो नहीं माना। मामला पुलिस में पहुंचा जिस पर पुलिस जांच में जुट गई है।

 


By - SARJU PATEL , STVN INDIA - SAGAR TV NEWS
07-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.