पुलिस पर बरस पड़े कांग्रेस विधायक मतदान में गड़बड़ी का आरोप लगाकर धरने पर बैठे

 

नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण के तहत एमपी के बैतूल में चल रहे मतदान के दौरान हंगामा हो गया। कांग्रेस विधायक ने आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव निष्पक्ष नहीं हो रहे। इसको लेकर उन्होंने पुलिस अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाई और मतदान केंद्र के सामने धरने पर बैठ गए। दरअसल बैतूल नगर पालिका में 33 वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों के लिए चुनाव हो रहा है। मतदान के दौरान शहर के किदवई वार्ड मतदान केंद्र और जाकिर हुसैन वार्ड के मतदान केंद्र पर हंगामा हो गया। यहां कांग्रेस विधायक निलय डागा की पुलिस अधिकारियों से नोकझोंक हो गई। विधायक निलय डागा उग्र रूप में दिखे।
बताया गया की विधायक को सूचना मिली थी कि कांग्रेस प्रत्याशियों को मतदान केंद्र के अंदर जाने से रोका जा रहा है। इसी को लेकर पहले वे किदवई वार्ड मतदान केंद्र पहुंचे और पुलिस पर बरस पड़े। इसके बाद जाकिर हुसैन वार्ड गर्ग कॉलोनी के मतदान केंद्र पहुंचे वहां भी उन्होंने सड़क पर धरना दे दिया। यहां उनके समर्थकों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
निलय डागा का आरोप है कि भाजपा नगरीय निकाय चुनाव में हार रही है। इसलिए पुलिस का सहारा लेकर मतदाताओं को डरा धमका रही है। इसकी शिकायत निर्वाचन आयोग से करेंगे। उन्होंने शहर की 50 पोलिंग बूथ पर गड़बड़ी के आरोप लगाए।
वहीं टीआई अनुराग प्रकाश ने विधायक के आरोपों का खंडन किया। और कहा है कि चुनाव निष्पक्ष हो रहे हैं


By - SAGAR TV NEWS
06-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
चालबाज बीवी ने पति का 20 लाख रुपए का कराया बीमा फिर...
by sagarttvnews, 15-Apr-2024
बागेश्वर धाम ने सुनाई राम की महिमा ,जुगल किशोर दरबार से बताया नाता ,जानिए पन्ना में कब करेंगे कथा
by sagarttvnews, 13-Apr-2024
देवी पूजन के बीच सामने आई हैरान करने वाली खबर, महिला के परिजन क्या बोले? जानिए पूरा मामला?
by sagarttvnews, 12-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.