सागर-नगरीय विकास मंत्री भूपेन्द्र सिंह का दावा,जीतेगी भाजपा || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर। नगरीय निकाय चुनाव का जायजा लेने निकले नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने मीडिया से चर्चा में दावा किया है कि प्रदेश के सभी 16 नगर निगमो में भाजपा की जीत होगी। पहले चरण के मददान के दौरान भाजपा के पक्ष में रुझान देखने मिल रहा है। मतदाता केंद्र और राज्य सरकार के विकास के कामो को देखकर वोट दे रहे है। प्रदेश में 109 स्थानों पर भाजपा निर्विरोध जीत चुकी है। दो नगर परिषद भी निर्विरोध आई है।

मतदान के दौरान मशीन खराब होने और विवाद की खबरों पर कहा कि लोकल चुनाव है। छोटे मोटे विवाद हो जाते है। लेकिन कोई बड़ी घटना नही हुई है। पुलिस प्रशासन अपना काम कर रहा है। जहाँ पर मशीन की शिकायत आई है वहा नई मशीन पहुची है। मतदान सुचारु रूप से चल रहा है।


By - Sagar tv news
06-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.