नदी में मछली पकड़ने गया युवक फंसा था चट्टान पर, 6 घंटे रेस्क्यू के बाद निकला || SAGAR TV NEWS ||

 

नदी में मछली पकड़ने गया एक युवक बीच चट्टान पर चला गया था जो बाढ़ आने पर वहीं फंस गया था। जो करीब छह घंटे तक वहीं पर बैठा रहा। मौके पर पहुंची एसडीईआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर उसे रस्सी की मदद से बाहर निकाला तब खिन लोगों की राहत की साँस ली। तस्वीरें एमपी के बैतूल जिले के चोपना इलाके की हैं। जानकारी के मुताबिक बाटका गांव निवासी रामदास शैलूकर मछली पकड़ने अपने दोस्तों के भाड़ंगा नदी में गया था। अचानक नदी में बाढ़ आ जाने के कारण रामदास नदी के बीच चट्टान पर चढ़ गया। उसे फंसा देख गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उसे नदी से बाहर निकालने की कोशिश की। लेकिन तेज बहाव होने से वे सफल नहीं हो सके। इसके बाद एसडीईआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। जिसने रात के अंधेरे में टार्च जलाकर नदी के किनारे से चट्टान तक रस्सी पहुंचाई। उसके बाद टीम के सदस्य चट्टान पर पहुंचे और रामदास को लाइफ जैकेट पहनाकर रस्सी के सहारे नदी के किनारे तक लाये। जिससे उसकी जान बच सकी।
मामले में सूबेदार संदीप सुनैस ने जानकारी दी।


By - Vinod Pataria Ghoradongri
05-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.