सागर-निकाय चुनाव के लिए सामग्री लेकर पोलिंग पार्टियां हुई रवाना

 


सागर-निकाय चुनाव के लिए सामग्री लेकर पोलिंग पार्टियां हुई रवाना

नगरीय निकाय चुनाव के लिए सागर जिले में पहले चरण का मतदान 6 जुलाई बुधवार को होगा। पहले चरण में सागर नगर निगम समेत 6 नगरीय निकाय के 120 वार्डों के लिए मतदान होगा। इन 120 वार्डों में मतदान के लिए 394 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें 118 मतदान केंद्र संवेदनशील घोषित किए गए हैं। पहले चरण के मतदान के चलते मंगलवार को मतदान दलों को सामग्री का वितरण किया गया।
सामग्री के साथ उन्हें मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया है। मतदान सामग्री के वितरण की व्यवस्था का जायजा लेने के लिए कलेक्टर दीपक आर्य, एसपी तरुण नायक पहुंचे। संवदेनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण में नगर निगम सागर के 48 वार्डों में 251 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। पहले चरण में सागर नगर निगम, सुरखी, बिलहरा, रहली, शाहपुर, मकरोनिया बुजुर्ग नगर पालिका में मतदान होगा।


By - sagar tv news
05-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.