मछली पकड़ने गया युवक फंसा बीच नदी में रेस्क्यू करने पहुंची टीम
मछली पकड़ने गया युवक अचानक बाढ़ आने से बीच नदी में फंस गया। जिसे वहां फंसा देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी तो टीम मेक पर पहुंची। मामला बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी तहसील के विष्णुपुर गांव का है। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को निकालने के लिए रेस्क्यू का काम किया। बताया जा रहा है की भाड़ंगा नदी के पहाड़ी नदी होने के कारण पहाड़ों से तेज गति से पानी आने के कारण और नदी में पानी का बहाव तेज होने से रेस्क्यू में भी दिक्कत आ रही है। चोपना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक विष्णुपुर गांव में भाड़ंगा नदी में कुछ युवक मछली पकड़ने गए थे। इसी दौरान एक युवक नदी के बीच मछली पकड़ने चला गया। वो नदी के बीच स्थित पत्थर पर खड़ा होकर मछली पकड़ रहा था। तभी नदी में बाढ़ आ गई। जिससे युवक नदी में फंस गया। खबर लिखे जाने तक युवक को बचाने का प्रेस जारी थी