क्या ज़माना आ गया है दिमागी कमजोर लड़की से ही कर दिया गलत काम !
क्या ज़माना आ गया है दिमागी कमजोर लड़की से ही कर दिया गलत काम !
दिमागी रूप से कमजोर लड़की से हुई हैवानियत
एक मानसिक रूप से विक्षिप्त किशोरी का अपहरण कर उसके साथ गलत काम किए जाने का मामला सामने आया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भी घटना के चार घंटे के अंदर ही उन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना रीवा जिले के मऊगंज थाना इलाके से सामने आई है। जानकारी के मुताबिक एक लड़की अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी गांव के पास के ही रहने वाले दो आरोपी बाइक से आए। उसे अगवा करके ले गए और उसके साथ गलत काम किया। जब इस घटना की जानकारी पीड़िता के परिजनों को लगी तो उन्होंने तुरंत ही थाने पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने मामला कायम करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी जहां 4 घंटों के भीतर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पीड़िता किशोरी को उनके चंगुल से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि पहले पुलिस ने अपहरण के मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 363 का मामला दर्ज किया था। बाद में पुलिस ने 376 का भी मामला दर्ज कर लिया है।-