सागर-अनावश्यक रूप से एंटीबायोटिक दवा खाने से होता है शरीर को नुक्सान || SAGAR TV NEWS ||

 

अगर अनावश्यक रूप से एंटीबायोटिक दवा का उपयोग किया जाए तो इससे शरीर को नुकसान होता है। और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। यह बात सागर बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के सह प्राध्यापक डॉ. सुमित रावत ने आयोजित संगोष्ठी में कही।
दरअसल बीएमसी में टीबी, चेस्ट विभाग और नर्सिंग होम एसोसिएशन के तत्वाधान में संगोष्ठी का आयोजन किया गया था। जिसमें डॉ सुमित रावत ने एंटीबायटिक के सही डोज़ और समय के मुताबिक इस्तेमाल के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सही एंटीबायटिक का चुनाव कर ब्लड कल्चर के बाद ही शुरू करना चाहिए। इसके साथ ही यह भी बताया कि किन परिस्थितियों इसकी जरूरत नहीं पड़ती और किन हालातों में इसकी जरूरत पड़ती है। इस संगोष्ठी में कई डॉक्टर आनलाइन जुड़े और अपने-अपने विचार रखे।
इस मौके पर डॉक्टर सुमित रावत को कोविड और बच्चों में हेपटाइटिस से सम्बंधित रिसर्च के लिए सम्मानित भी किया गया। संगोष्ठी में डॉ. तल्हा साद, डॉ. ज्योति चौहान, डॉ प्रदीप चौहान, डॉ संजीव मुखारिया, डॉ मनीष झा, डॉ प्रोमिस जैन समेत अन्य स्टाफ मौजूद था।


By - Sagar tv news
04-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.