सागर-लोगों के घरों में भरा बारिश का पानी लोगों ने सड़क पर लगाया जाम

सागर-लोगों के घरों में भरा बारिश का पानी लोगों ने सड़क पर लगाया जाम

लोगों के घरों में
भरा बारिश का पानी
सागर में गज़ब की बारिश
घरों में घुसा गंदा पानी

सागर में अब मानसून ने पूरी तरह से दस्तक दे दी है। रविवार को सागर शहर में गज़ब का बारिश हुई। काले बादल छाने के बाद ऐसे बदरा बरसे की कई इलाकों में लोगों के घरों में पानी पहुँच गया। लोग इस बात से इस कदर नाराज़ हुए की वो सड़कों पर उतर आये और सड़क पर चक्काजाम कर दिया। सभी लोगों में काफी गुस्सा था। तस्वीरें मधुकर शाह वार्ड की हैं। सभी का गुस्सा इस बात से था की पानी भरने से उन्हें न सिर्फ परेशानी उठानी पड़ी बल्कि घर का सामान भी खराब हो गया है। उन्होंने नगर निगम और सागर स्मार्ट सिटी को इसका जिम्मेदार बताया। इन लोगों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थी। जो किसी भी हाल में मानने तैयार नहीं थी। विवाद बढ़ा तो पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा लेकिन इससे भी बात नहीं बनी तो खुद नगर निगम कमिश्नर चंद्रशेखर शुक्ला वहां पहुंचे जिन्होंने लोगों को समझाइश दी। और आश्वासन देने के अलावा निगम कमिश्नर के साथ एसपी तरुण नायक उन घरों में पहुंचे जहां पानी भरा था उन्होंने खुद अपने हाथों से पानी को बाहर निकाला।
आलम ये था की कई लोगों के घरों में बारिश का पानी भर गया था। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दरसल लोग हैरान परेशान इसलिए भी हैं। क्योंकि अभी बारिश की शुरुआत हुई है। अगर आगे भी यही हाल रहा तो और भी परेशानी झेलनी पड़ेगी।


By - SAGAR TV NEWS
03-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.