सागर में झमाझम बारिश, मौसम विभाग का यलो अलर्ट || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले में मानसून एक्टिव होने के बाद से लगातार बारिश का दौर जारी है। जुलाई के दूसरे दिन शनिवार की शाम सागर में काले-घने बादल छाए है। फिर इसके बाद झमाझम बारिश हुई, बारिश से मौसम में ठंडक घुली है।, झमाझम बारिश से सड़कों पर पानी जमा हो गया।
लोगों को उमसभरी गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली है। सागर में शनिवार सुबह से अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री और न्यूनतम पारा 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सागर जिले में बारिश के इस सीजन में 1 जून से अब तक 203.2 मिमी औसत बारिश हो चुकी है। जबकि पिछले वर्ष 193.2 मिमी बारिश हुई थी। इस प्रकार पिछले साल की अपेक्षा इस साल अब तक 10 मिमी औसत बारिश ज्यादा हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार सागर जिले में आगामी 24 घंटों में झमाझम बारिश होने की संभावना है। बारिश को लेकर जिले में येलो अलर्ट जारी किया गया है।


By - Sagar tv news
02-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.