सागर/गढ़ाकोटा- देश-प्रदेश में विख्यात जगन्नाथ स्वामी की रथ यात्रा धूमधाम से निकली || SAGAR TV NEWS ||

 

देश प्रदेश में अपनी अलग पहचान रखने वाली सागर जिले के गढ़ाकोटा की भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथ यात्रा बड़े ही धूमधाम से निकाली गई। श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। रथ यात्रा के दिन पहले तीनों रथों की मरम्मत,वार्निश की गई। साथ ही भगवान को भोग लगने के लिए मालपुआ तैयार किये गये। रात 12 बजे महाआरती और कीर्तन हुआ। पटेरिया स्थित जगदीश मंदिर से भगवान जगन्नाथ स्वामी की परंपरागत तरीके से रथ यात्रा बड़े हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। जिसमें हजारों की संख्या में भक्त शामिल हुए। तीनों रथों पर अलग-अलग विराजमान होकर बड़े भाई बलराम और बहन सुभद्रा के साथ भगवान जगन्नाथ स्वामी नगर भ्रमण पर निकले। कैबिनेट मंत्री गोपाल भार्गव आरती में शामिल हुए। श्रद्धालु जयकारों के साथ रथों को खींचते हुए चल रहे थे। साथ ही ढोल,मंजीरा, झांझर और भजनों की प्रस्तुति दी जा रही थी। रथ में सवार जगदीश स्वामी की जगह-जगह भक्तों ने आरती उतारी। बनारस से आए विद्वान पंडितों ने महाआरती की थी। बताया जा रहा है की करीब ढाई सौ सालों से लगातार यह धार्मिक आयोजन चल रहा है।
बता दें की यात्रा रूई बाजार पहुंचने पर नगर के लम्बरदार परिवार के मुखिया गोपाल कृष्ण नायक के परिजन गाजे बाजे और आतिशबाजी से आगवानी करते हैं। जनकपुरी में आरती के बाद विराजमान किया जाता है। 18 जुलाई तक यहां रूककर भगवान वापिस जगदीश मंदिर पटेरिया जायेंगे। इसको लेकर मालगुजार कृष्णकांत नायक ने जानकारी दी।-


By - Sagar tv news
02-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.