सागर-कार चालक की बजह से पति पत्नी को जाना पड़ा अस्पताल || SAGAR TV NEWS ||
खुरई के खिमलासा के पास एक कार चालक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। जिसमें सवार पति पत्नी घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक रघुनाथ पंडा और उसकी पत्नी सायरा बाई पंडा अपनी बाइक से खिमलासा जा रहे थे। तभी खिमलासा के पास एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमे दोनों घायल हो गए। दोनो घायलों को खुरई सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों घायलों का इलाज चल रहा है।