सागर-जोर-शोर से प्रचार में जुटी अनु शैलेन्द्र जैन लगातार कर रही जनसम्पर्क

 

सागर-जोर-शोर से प्रचार में जुटी अनु शैलेन्द्र जैन लगातार कर रही जनसम्पर्क

विधायक की पत्नी अनु जैन
जोर-शोर से कर रहीं जनसम्पर्क

सागर नगर निगम चुनाव के मतदान के दिन जैसे जैसे नजदीक आ रहे हैं वैसे वैसे प्रत्याशियों ने भी अपना प्रचार प्रसार और तेज कर दिया है। सभी अपने अपने वार्डों ने जी जान से जुटे हुए हैं। वहीं नगर विधायक शैलेन्द्र जैन की पत्नी अनु जैन भी लगातार वार्डों में जाकर महापौर प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी और वार्ड प्रत्याशियों के समर्थन में जनसम्पर्क कर रही हैं। गुरुवार को अनु जैन रविशंकर वार्ड में भाजपा प्रत्याशी सूरज घोषी के समर्थन में पहुंची थी। जहां पहले वो एक कार्यक्रम में शामिल हुई इस दौरान लोगों को सम्बोधित करते हुए भाजपा की रीति नीति बताई। वहीं इस मौके पर कुछ महिलाओं को भाजपा की सदस्य भी दिलाई। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के अलावा कई उपलब्धियां बताई। इस दौरान महापौर प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी भी मौजूद थी।
इसके बाद अनु शैलेन्द्र जैन रविशंकर वार्ड में कार्यकर्ताओं के साथ में जनसम्पर्क करने के लिए पहुंची। जहां उन्होंने लोगों से मुलाकात करते हुए भाजपा के पार्षद प्रत्याशी को आशीर्वाद देने की बात कही।
जानकारी देते हुए अनु जैन ने बताया की जनता पर पूरा भरोसा है। बहुत ही अच्छा रेस्पोंस मिल रहा है।
वहीं महापौर प्रत्याशी संगीता तिवारी ने बताया की लोगों का समर्थन मिल रहा है साथ ही उनके लिए एक प्लान भी तैयार किया है।--------


By - sagar tv news
30-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.