मतदाता निस्पक्ष और निर्भीक होकर मतदान कर सकें इसलिए एक हजार से अधिक पुलिस बल तैनात

 

टीकमगढ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में मतदाता निस्पक्ष और निर्भीक होकर मतदान कर सकें, इसके लिए प्रषासन ने सुरक्षा संबंधी पूरी तैयारियां पूरी कर ली है। इसके लिए मतदान केंद्रों में एक हजार से अधिक पुलिस बल को तैनात किया गया है और 65 सेक्टर मोबाइल बनाई गई हैं जो हर आधे घंटे में मतदान केंद्र पर राऊड लगाएगी।
गौरतलब है जब पहले चरण में मतदान हुआ था, तब कई जगहों से बूथ कैपचरिंग और फर्जी मतदान की खबरें आई थी। जिससे प्रषासन के भी हाथ पांव फूल गए थे, अब दोबारा ऐसी स्थिति न बने, इसके लिए प्रषासनिक ने बडे स्तर पर पुलिस बल की तैनाती कर दी है। वही मतदान दलों को सुरक्षा व्यवस्था के बीच सामग्री का वितरण कर मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। बताया जाता है कि 1 जुलाई को टीकमगढ़ और पलेरा विकासखण्ड की 151 पंचायतों में मतदान होना है। जिसके लिये 528 मतदान केन्द्र बनाये गये है। बारिष के दौरान मतदाताओं को परेषान न होना पडे, इसका भी इंतजाम किया गया है।  
सुरक्षा व्यवस्था के मामले में पुलिस अधीक्षक प्रशांत खरे ने बताया कि पंचायत चुनाव में सुरक्षा और निष्पक्ष मतदान हो सके, इसके लिए एक हजार से अधिक पुलिस बल को तैनात किया गया है और 65 सेक्टर मोबाइल बनाई गई हैं जो हर आधे घंटे में मतदान केंद्र पर राऊड लगाएगी।


By - SAGAR TV NEWS
30-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.