सागर-घर पर खाना बना रही नवविवाहिता पहुंची अस्पताल फिर....|| SAGAR TV NEWS ||
सागर जिले के खुरई के बनहट गांव में खाना बनाते समय एक नवविवाहिता महिला आग से गंभीर रूप से झुलस गई। जिससे उसकी जान चली गई। जानकारी के मुताबिक 22 वर्षीय दीक्षा अहिरवार अपने घर पर खाना बना रही थी, उसी दौरान वह आग की चपेट में आ गई और वह 95 फीसदी आग से झुलस गई। गंभीर हालत में परिजन उसे इलाज के लिए खुरई सिविल अस्पताल ले गए। लेकिन बाद में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन जब उसे अस्पताल ले जाने लगे तो रास्ते में उसने दम तोड दिया।