नाग नागिन का एक जोड़ा प्रेम लीला करते कैमरे में हुआ कैद || SAGAR TV NEWS ||
इन दिनों मानसून धीरे-धीरे सक्रीय हो रहा है। जहां जहरीले जीव जंतु भी अपने बिलों से बाहर आने लगे हैं। इसी दौरान दमोह जिले के मड़ियादो के कंचन नाले किनारे एक नाग नागिन का जोड़ा प्रणय लीला करते दिखाई दिया। जिसका लोगों ने वीडियो बना लिया। जानकारी के मुताबिक यंहा नाग नागिन का यह जोड़ा प्रणय लीला करने में मग्न थे। लोग इनका वीडियो बनाते रहे। काफी देर तक ये जोड़ा इसी तरह नज़र आया। लेकिन बाद में लोगों की आहट सुनकर अलग हुए और नाले में छिप गए।