सागर-CM शिवराज और पूर्व CM कमलनाथ के बीच शहर विकास पर जुबानी जंग || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर में नगरीय निकाय चुनाव का रंग चढ़ने लगा है। प्रमुख दलों में जुबानी जंग शुरू हो गई है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही अपने प्रत्याशी को महापौर बनाने के लिए पूरी ताकत से मैदान में उतर आई हैं। चुनाव के चलते कांग्रेस महापौर प्रत्याशी निधि जैन के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सागर पहुंचे और रोड शो किया। वहीं भाजपा की महापौर प्रत्याशी संगीता तिवारी के समर्थन में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनआशीर्वाद यात्रा निकाली। दोनों ही कार्यक्रमों में जहां पूर्व सीएम ने शिवराज सरकार पर निशाना साधा। वहीं सीएम ने कांग्रेस पर जमकर जुबानी हमले बोले।

सागर आए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा जब मैं शहरीय विकास मंत्री था तो मैंने सागर झील को पैसा दिया था। ये रिकॉर्ड की बात है। शिवराज सिंह झूठ बोलने से बाज नहीं आते हैं। शिवराज सिंह ने कहा था कि मैं सागर को इंदौर बना दूंगा। इंदौर तो छोड़िए ये तो सागर को छिंदवाड़ा भी नहीं बना पाए।

भाजपा महापौर प्रत्याशी के समर्थन में सागर आए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुनावी सभा में कांग्रेस सरकार और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जितना विकास भाजपा सरकार में हुआ, उतना क्या कभी कांग्रेस सरकार में हुआ था? कांग्रेस को विकास से कोई लेना-देना नहीं है। कांग्रेस की सरकार आई। 15 महीने कमलनाथ रोते ही रहते थे कि मेरे पास पैसा नहीं है। मामा खजाना खाली कर गया।


By - Sagar tv news
29-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.