खेलते समय 20 फ़ीट गहरे बोरबेल में जा पहुंचा 5 साल का मासूम,रेस्क्यू जारी || SAGAR TV NEWS ||
एमपी के छतरपुर जिले से एक बार फिर लापरवाही सामने आई है जिससे एक बच्चे की जान पर बन आई। दअरसल नारायणपुरा गांव में एक चार साल का मासूम बच्चा खेलते-खेलते बोरबेल के गड्ढे में जा गिरा। ये खबर लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी। वहीं अपने बच्चे के लिए परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। उनकी निगाहें बोरबेल पर ही अटकी हुई हैं। सूचना मिलने के बाद तत्काल भारी संख्या में पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। खुद एसपी कलेक्टर भी डटे हुए हैं। जहां बच्चे को बाहर निकालने के प्रयास किये जा रहे हैं। बताया जा रहा है। की बोरबेल खेत में खुला पड़ा हुआ था। जिसमें अखिलेश यादव का 4 साल का बेटा दीपेंद्र यादव गिर गया है। करीब 35 फ़ीट गहरे गड्ढे में उसकी सांसें अटकी हुई हैं। जानकारी के मुताबिक गांव में बारिश हो रही है जिस वजह से रेस्क्यू टीम को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है। खबर लिखे जाने तक तकरीबन 20 फ़ीट गड्ढा खोद लिया गया था। बच्चे को बचाने के लिए रेस्क्यू टीम के करीब 150 लोग लगे हैं। इसमें एसडीआरएफ, पुलिस, नगर पालिका और नगर सेना की टीम शामिल है। कलेक्टर संदीप जीआर ने बताया कि मासूम दीपेंद्र 30 से 35 फीट की गहराई पर फंसा है। बोरवेल में ऑक्सीजन सप्लाई शुरू कर दी गई है।