रिपोर्ट न लिखे जाने से नाराज युवक ने थाने में खाया कुछ ऐसा || SAGAR TV NEWS ||

 

थाना प्रभारी सहित पुलिस स्टाफ के हाथ पैर उस समय फूल गए, जब रिपोर्ट लिखाने आए एक युवक ने थाने में ही जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी तबियत बिगड गई और उसे इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया। वह इस बात से आहत था कि पुलिस उसकी रिपोर्ट नहीं लिख रही थी। यह मामला सागर जिले के खुरई से सामने आया है।
जानकारी मुताबिक हनोता गांव में रहने वाले दुर्गा प्रसाद पटेल के घर में संजय, सोनू, फिरदौस खान सहित 8 से 10 लोग मारपीट करने के इरादे से आए थे और उन लोगों ने घर में घुसकर उसे जमकर पीटा। यहां तक कि घर से बाहर निकालकर उस पर करोसिन डाल कर आग लगाने लगे। किसी तरह उसने अपनी जान बचाई और वह इस मामले की रिपोर्ट लिखाने के लिए शहरी थाना पहुंचा, लेकिन थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह चौहान ने उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी, जिससे वह मानसिक तनाव में आ गया और उसने जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड करने का प्रयास किया। जब उसके मुंह से झाग निकलने लगा तब पुलिस स्टाफ में हड़कंप मच गया और आनन फानन में उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओपी सुमित केरकेट्टा भी अस्पताल पहुंच गए और घटना की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस कार्रवाई में जुटी है।


By - Sagar tv news
29-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.