आलिया भट्ट बनने वाली हैं मां, अस्पताल से तस्वीर शेयर कर दी खूशखबरी

 


एक्ट्रेस आलिया भट्ट मां बनने वाली हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी थी। इस खबर के आते ही सोशल मीडिया से लेकर हर जगह चट शादी पट बच्चा वाली बात शेयर होने लगीं। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कोई जल्दबाजी नहीं है कपल इसके लिए पहले से ही तैयार था। रणबीर शुरू से ही शादी के बाद अपनी फैमिली शुरू करना चाहते थे।बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर और आलिया 3 साल पहले शादी के बंधन में बंधने वाले थे। दोनों को दो बार अपनी शादी के प्लान को आगे टालना पड़ा था। कपल ने एक बार कोरोना महामारी तो दूसरी बार ऋषि कपूर की खराब तबीयत के कारण अपने प्लान को आगे बढ़ाया था। रणबीर हमेशा से ही अपनी शादी के तुरंत बाद से फैमिली बढ़ाना चाहते थे। इसीलिए यह कोई नया और सरप्राइजिंग नहीं लगा।हालांकि आलिया ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के मेकर्स को इस बात का भरोसा दिलाया है कि इस प्रेग्नेंसी का उनके काम पर कोई असर नहीं पडे़गा। रणबीर-आलिया की प्रेग्नेंसी ऋषि और नीतू से भी मिलती है। दोनों ने जनवरी 1980 में शादी की और इसी साल सितंबर में उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी का जन्म हुआ था।आलिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर की थी। आलिया ने हॉस्पिटल की फोटो शेयर कर लिखा,हमारा बेबी..जल्द आ रहा है  फोटो में वे अल्ट्रासाउंड करवा रही हैं, जिसमें पति रणबीर भी उनके साथ नजर आ रहे थे। फिलहाल कपल लंदन में हैं।णबीर और आलिया ने इसी साल 14 अप्रैल को परिवार और कुछ खास दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। 2017 में फिल्म ब्रह्मास्त्र के सेट पर मुलाकात के बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया। डेटिंग के 5 साल बाद उन्होंने शादी की।आलिया रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। आलिया फिलहाल लंदन में अपने पहले इंटरनेशनल प्रोजेक्ट हार्ट ऑफ स्टोन की शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा शाहरुख खान के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म डार्लिंग्स में भी आलिया दिखाई देंगीं।वही रणवीर करण मल्होत्रा के डायरेक्शन में बनी फिल्म शमशेरा में टाइटल रोल निभा रहे हैं, जो 22 जुलाई को रिलीज होगी


By - sagar tv news
28-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.