फिल्म शोले के धर्मेंद्र तरह युवक बोला मैं कुंवारा कब तक बैठूं, मेरी भी शादी करवाओ…

फिल्म शोले के धर्मेंद्र तरह युवक बोला मैं कुंवारा कब तक बैठूं, मेरी भी शादी करवाओ…

शादी के लिए षोले फिल्म में जिस तरह धर्मेंद्र पानी की टंकी में चढ गया था, उसी तरह बिहार में एक युवक हाई टेंशन टावर पर चढ़ गया और जान देने की धमकी देने लगा। युवक शादी नहीं होने से नाराज था। उसका कहना था कि मेरी शादी करवाओ, नहीं तो मैं टावर से कूद जाऊंगा। उसका यह ड्रामा घंटों तक चला।
मामला बिहार जिले के नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के देवीगंज गांव का है। बताया जा रहा है कि खैरा गढ़िया वार्ड 16 के रहने वाला विकेश बहरदार की षादी नहीं की गई थी। जिससे वह परिजन से नाराज था और इसी बात के चलते वह बिजली के एक लाख 33 हजार वोल्ट के टावर पर चढ़ गया और टावर से कूदकर जान देने की धमकी देने लगा। आनन-फानन में टावर की बिजली काटी गई। फिर उसे समझा-बुझाकर नीचे उतारा गया। मामले का पता चलते ही नरपतगंज थाना के टीआई शैलेश कुमार पांडेय सहित कई अधिकारी और बिजली विभाग के अधिकारी पहुंचे और युवक को टावर से नीचे उतारा। जिसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। बताया जाता है कि इसके बाद उसके परिजन ने मानसिक संतुलन ठीक नहीं होने का बॉन्ड बनाया और पुलिस ने युवक को छोड़ दिया गया।


By - STVN INDIA
26-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.