चुनाव में नोट और साड़ियां बांटने के कथित Video बने चर्चा का विषय || SAGAR TV NEWS ||

 

मतदाताओं को रिझाने के लिए उम्मीदवार जहां अपने सिर को उनके पैरों में रखकर आशीर्वाद ले रहे हैं। वही अब उनके लिए नोट और साड़ी भी बांटी जा रही है। अशोकनगर और दतिया से ऐसा ही एक कथित वीडियो सामने आया है। जो चर्चा का विषय बना हुआ है। अशोकनगर में पूर्व अध्यक्ष पति और प्रत्याशी प्रताप भान सिंह यादव ने निर्वाचन आयोग से इसकी शिकायत की है।
जानकारी के मुताबिक अशोकनगर के वार्ड नंबर 2 से गौरी यादव पंचायत चुनाव लड़ रहीं है। इनका एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें इनके ससुर नरेंद्र यादव मतदाताओं को 500-500 के नोट दे रहे हैं। इस मामले में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि, नोट बांटने वाला वीडियो बमोरा गांव का है। जो रुपए बांटते दिखाई दे रहे हैं। वह नरेंद्र यादव हैं। जिसमें वो यह भी कह रहे हैं कि जो रुपए अभी दे रहे हैं। इसका हिसाब थोड़ी लिख रहे हैं।
तो ऐसा ही दूसरा वीडियो दतिया जिले से सामने आया है। जिसमें मतदाताओं को लुभाने के लिए साड़ियां बांटी जा रही हैं। वीडियो ग्राम पंचायत खैरी का बताया जा रहा है। जिसमें प्रत्याशी साड़ियां बांटते हुए नजर आ रहा है। वह मतदाताओं को घर-घर पहुंचकर साड़ियां देकर आशीर्वाद ले रहा है। खैर सागर टीवी न्यूज़ पूर्ण रूप से इन वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।


By - Rahul Kumar Jain ashoknagar
24-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.