सागर- घर के बाहर सो रही महिला को सांप ने काटा, दुनिया छोड़ गई महिला
बारिश का मौसम शुरू होते ही जहरीली जीव जंतुओं की वजह से घटनाएं सामने आने लगी हैं। सागर जिले के खुरई थाना क्षेत्र में भी ऐसा ही हुआ जहां सांप काटे जाने की वजह से एक महिला की जान चली गयी। जानकारी के मुताबिक खुरई के गमिरिया खुर्द गांव में रहने वाली सोनम धानक जब घर के बाहर सो रही थी तभी उसे अचानक सांप ने काट लिया। परिजन उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था