शादी समारोह से युवक ने पार किये 6 महंगे मोबाइल, तीसरी आँख की वजह से पकड़ा गया

शादी समारोह से युवक ने पार किये 6 महंगे मोबाइल, तीसरी आँख की वजह से पकड़ा गया

शादी समारोह से एक चोर 6 मोबाइल चुराकर रफू चक्कर हो गया। लेकिन सीसीटीवी फुटेज में चोर की पहचान होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला इंदौर के अन्नपूर्णा इलाके से सामने आया है।
जानकारी के मुताबिक सिंधी कॉलोनी में रहने वाली हर्षा अपने भाई की शादी में शामिल होने के लिए धर्मशाला में गई थी। यहां उसकी बेटी वैशाली, कशिश, हंसपाल के अलावा अन्य बाकी के मेहमान भी थे। जो रात के वक्त अपने-अपने कमरे में सोने के लिए चले गए थे। सुबह जब वैशाली ने अपने मोबाइल के बारे में अपनी मां हर्षा पूछा तो उसने अपने पास मोबाइल होने से मना कर दिया। बाद में इन सब को पता चला कि यहां से वैशाली, कशिश, इशिका, विजय खानचंदानी, सुमित आहूजा और सिद्धांत यादव के भी मोबाइल गायब हैं। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। जब पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे देखे तो एक युवक आता दिखाई दिया। फुटेज के आधार पर मुखबिरों से इस बारे में जानकारी ली। जिसमें चोर की पहचान हेमंत ठाकुर के रूप में की गई।
पुलिस ने आरोपी हेमंत को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की तो उसने चोरी की वारदातों को कबूल किया। पुलिस ने उसके पास से चोरी के छह मोबाइल जब्त किए।-


By - SAGAR TV NEWS
24-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
चालबाज बीवी ने पति का 20 लाख रुपए का कराया बीमा फिर...
by sagarttvnews, 15-Apr-2024
बागेश्वर धाम ने सुनाई राम की महिमा ,जुगल किशोर दरबार से बताया नाता ,जानिए पन्ना में कब करेंगे कथा
by sagarttvnews, 13-Apr-2024
देवी पूजन के बीच सामने आई हैरान करने वाली खबर, महिला के परिजन क्या बोले? जानिए पूरा मामला?
by sagarttvnews, 12-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.