दूल्हे की हरकत देख नहीं की दुल्हन की विदाई, बेरंग लौटी बारात || SAGAR TV NEWS ||
दमोह में शादी के दौरान मंडप में दूल्हे राजा सनक गए और बौराये से अजीब-अजीब हरकतें करने लगे। सुबह तक जब यही आलम रहा तो दुल्हन पक्ष ने बेटी की विदा करने से इंकार कर दिया। बहसबाजी के दौरान दूल्हे राजा का मानसिक संतुलन डगमगाया और आपा खो बैठे। भरे मंडल में अपने कपडे उतार फेंके। फिर क्या था, क्या घराती, क्या बाराती... सभी ने उन्हें कच्छे में पकडा और बस में बैठाकर पाइप से हाथ बांध दिए। फिर नरसिंह पुर से जैसे बारात आई लेकिन बिना दुल्हन के ही लौट गई, दुल्हन पक्ष के लोगों ने बताया कि दूल्हे को मानसिक बीमारी है, लेकिन उसके परिजन से यह बात हम लोगों ने छुपाकर रखी थी। मंडप में दूल्हे ने जब अजीब तरह की हरकतें करना शुरू किया तो हम लोगों ने उत्साह में हंसी-मजाक समझा था, लेकिन सुबह जब वह सुबह पांव पखराई के दौरान बिलकुल ही पागल जैसी हरकतें करने लगा तो हम लोगों ने बेटी को उसके साथ विदा करने से इंकार कर दिया, इस पर वर पक्ष के लोग विवाद भी करने लगे थे। दूल्हे ने अपने कपडे उतार फेंके और तोडफोड करने लगा था।
वर पक्ष के लोग पुलिस थाने भी पहुंचे थे, लेकिन वहां से भी राहत नहीं मिली तो बाद में बगैर दुल्हन के ही बारात बैरंग लौट गई।