दुल्हन की ड्रेस में नजर आई डॉगी, दूल्हे की तरह तैयार हुआ कुत्ता! देखिये दोनों की शादी का वीडियो

 

 

 

दुनिया में कुछ लोग इतने विचित्र होते हैं कि उनकी हरकतें देखकर अन्य लोग भी हैरत में पड़ जाते हैं. हालांकि, अगर उन्हें अपनी विचित्र हरकतों से खुशी मिलती है तो किसी का हक नहीं बनता कि उन्हें वो खुशी लेने से रोके. इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें इसी प्रकार की अजीबोगरीब चीज नजर आई है मगर उसे जज करना भी ठी नहीं है. वीडियो में एक डॉग ओनर अपने पालतू कुत्तों (dog couple marriage viral video) की शादी करते दिख रही है.इंस्टाग्राम अकाउंट लूना द पिटी(@heymynamesluna) पूरी तरह से एक डॉगी को डेडिकेट किया गया है. ये एक फीमेल डॉग का अकाउंट है जिसपर उसकी मालिक उसकी खूबसूरत फोटोज पोस्ट करती रहती है. इस अकाउंट पर हाल ही में महिला ने अकाउंट पर एक वीडियो (dog wedding viral video) शेयर किया है जिसमें वो अपने पालतू डॉगी की शादी करवा रही है इस वीडियो में लूना ने दुल्हन की सफेद ड्रेस (female dog dress as bride video) पहनी है और सिर पर फूल भी लगाया है. एक शॉट में उसका गाउन नजर आ रहा है जो दूर तक फैला है. वीडियो की शुरुआत में लूना और एक मेल डॉग जो उसका दूल्हा है, नजर आ रहे हैं जिसमें दोनों दूल्हा-दुल्हन के जोड़े में दिख रहे हैं. कुत्ते ने भी काले रंग का सूट पहना है. वीडियो के आखिरी सीन में लूना का लुक भी काफी आकर्षक लग रहा है और डॉग लवर्स इसे बहुत पसंद कर रहे हैं.वीडियो पर लोगों ने कई रिएक्शन भी दिए हे इस वीडियो को 4 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. वहीं कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक ने कहा कि ये बेहद खूबसूरत वीडियो है और दूल्हा खुशकिस्मत है. एक शख्स ने कहा कि लूना खूबसूरत है मगर उसे इंसान नहीं कहना चाहिए क्योंकि वो इंसानों से बेहतर हैं. एक शख्स ने कहा कि ये दुनिया की सबसे खूबसूरत दुल्हन है. कई लोगों ने इस शादी को अब तक की सबसे खूबसूरत शादी बताया है. एक शख्स ने तो मजाक में यहां तक कह दिया कि उसकी शादी से पहले लूना की शादी हो गई.

 


By - sagar tv news
24-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.