सागर में 25-26 जून को देश विदेश से जुटेंगे डॉक्टर शुगर की बीमारी पर देंगे जानकारी || SAGAR TV NEWS |

 

शुगर की बीमारी से ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक, लकवा, किडनी में खराबी, सुन्नपन होना और नपुंसकता होती है। जानकारी का अभाव के कारण समय पर इलाज ना मिलने से मरीज परेशान हो जाते हैं। इन्ही सब बातों को लेकर सागर में एक बड़े स्तर पर प्रदेश स्तरीय डॉयबिटीज की संगोष्ठी 25 और 26 जून को सागर में आयोजित होने जा रही है। जिसमें अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञ जुटेंगे। साथ ही इसमें प्रदेश के अलावा अन्य जगहों से 300 से ज्यादा डॉक्टर हिस्सा लेंगे। यह एक आरएसएसडीआई की प्रदेश स्तरीय संगोष्ठी है। भारत में आरएसएसडीआई डायविटीज के दस हजार से ज्यादा विशेषज्ञों की सबसे बड़ी संस्था है। जिसके आयोजन की जिम्मेदारी सागर डॉयबिटीज फोरम को दी गयी है। बुंदेलखंड के इतिहास में डॉयबिटीज की स्टंट कॉन्फ्रेन्स पहली बार होने जा रही है। जिसमें पद्मश्री डॉ. अनूप मिश्रा, RSSDI के नेशनल प्रेसिडेंट इलेक्ट डॉ. बी. एम. मक्कड़ समेत करीब 50 हस्तियां अपना व्याख्यान देंगे। जिसका मुख्य उद्देश्य शुगर की बीमारी के बारे में लोगों को जागरूक करना और अंधापन और डॉयबिटीज से होने वाले खतरों से बचाना है। इसको लेकर शहर के एक निजी होटल में पत्रकार वार्ता आयोजित की गयी। जहां डॉ. राजेंद्र चउदा, डॉ. प्रॉमिस जैन ने इस बात की जानकारी दी। बताया गया की पहले दिन दो वर्कशाप रखी है। इंसुलिन वर्कशाप में इन्सुलिन से सम्बंधित सभी जानकारी दी जाएंगी। वहीं अगले दिन भी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी।


By - Sagar tv news
23-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.