तेंदुए को रेस्क्यू कर पकड़ रही थी टीम लेकिन तभी उसने बोल दिया हम*ला...

 

एक गांव में जब लोगों मादा तेंदुए को देखा तो दहशत फ़ैल गयी। इसके बाद वन विभाग की टीम को सूचना दी गयी। टीम ने उसे पकड़ने रेस्क्यू अभियान चलाया लेकिन इस दौरान तेंदुए के पंजे से लगने से 2 कर्मचारी घायल हो गए। घटना एमपी के धार जिले की है। बताया जा रहा है। की कर्मचारी बीमार मादा को जाली नुमा तिरपाल से ढंक कर कवर करना चाहते थे। लेकिन उसने हमला बोल दिया। तेंदुए के पंजे रेस्क्यू कर्मचारी के हाथ पर लगे। जानकारी के मुताबिक बाग वन विभाग के अंतर्गत खेरवा गांव में सौर ऊर्जा संयंत्र के पास एक तेंदुए की मौजूदगी की खबर वन विभाग के अमले को मिली थी। इसके बाद टीम ने वन विभाग भोपाल के डॉक्टरों को फोटो भेजकर राय ली। तो तेंदुए के बीमार होने की बात सामने आई जिसके बाद इंदौर से रेस्क्यू टीम बुलाई गई। जब टीम ने उसे पकड़ा तभी कर्मचारी घायल हुए हालांकि पिंजरे में बंद कर बीमार तेंदुए को इलाज के लिए इंदौर के चिड़ियाघर भेजा गया


By - SAGAR TV NEWS
22-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.