सागर-चुनाव का खुमार अपने शबाव पर प्रत्याशी के लिए जनसम्पर्क करने पहुंची विधायक की पत्नी
सागर-चुनाव का खुमार अपने शबाव पर प्रत्याशी के लिए जनसम्पर्क करने पहुंची विधायक की पत्नी सागर में नगर निगम का चुनाव दिन ब दिन अपने माहौल में आता जा रहा है। दोनों प्रमुख पार्टियों के अलावा अन्य दल भी अपने-अपने प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं। वहीं सागर के वार्ड नंबर 41 से भाजपा की प्रत्याशी वैदेही पुरोहित के समर्थन में नगर विधायक शैलेन्द्र जैन की पत्नी अनु जैन बरियाघाट पहुंची। जहां भाजपा प्रत्याशी वैदेही पुरोहित के समर्थन उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से अपील की। जहां जनता ने भी उनका स्वागत सत्कार किया। अनु जैन बीजेपी प्रत्याशी वैदेही पुरोहित के साथ वार्ड की गलियों में पहुंची। जहां वार्ड वासियों का जबरदस्त रेस्पोंस मिला। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं इस दौरान भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शत्रुघ्न टंडन ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा। उनका अनु शैलेन्द्र जैन पार्टी में स्वागत किया। बात करते हुए उन्होंने कहा की कांग्रेस अब कुछ ही लोगों की रह गयी।-