बड़ी खबर-सागर में मंत्री भूपेंद्र सिंह के समर्थक का टिकिट कटा, पूर्व सीएम का दखल || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर नगर निगम के सभी 48 वार्डों में भाजपा ने अपने पार्षद प्रत्याशी घोषित कर दिए थे। लेकिन इतवारी टौरी वार्ड में पार्षद प्रत्याशी को लेकर पेंच फंस गया। प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के दखल के बाद इतवारी टौरी वार्ड के पार्षद का टिकट बदला गया है। भाजपा ने पहले यहां नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह के खेमे के लक्ष्मण सिंह को प्रत्याशी बनाया था। लेकिन पूर्व सीएम के दखल के बाद अब राजेश उर्फ रिंकू नामदेव इतवारी टौरी से भाजपा के पार्षद प्रत्याशी होंगे। मंगलवार को भाजपा ने पार्षद प्रत्याशियों की संशोधित लिस्ट जारी कर दी है।

दरअसल, सागर नगर निगम चुनाव में भाजपा ने अपने पार्षद प्रत्याशी घोषित किए। सभी ने अपना नामांकन जमा कर दिया है। 22 जून को भाजपा सभी को मेंडेट जारी करेगी। इसके पहले ही इतवारी टौरी वार्ड को लेकर पेंच फंस गया। यहां पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती अपने समर्थक को पार्षद टिकट दिलाने की जिद पर अड़ गईं। उन्होंने पार्टी के प्रदेशस्तर के पदाधिकारियों से चर्चा की और स्पष्ट रूप से कह दिया कि टिकट हमारे समर्थक को ही मिलना चाहिए। जिसके बाद सागर भाजपा में हड़कंप मच गया। क्योंकि भाजपा ने इतवारी टौरी वार्ड से नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह के खेमे के लक्ष्मण सिंह को पार्षद प्रत्याशी बनाया था।


By - Sagar tv news
21-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.