सागर-भाई पर भरोसा करना पड़ा महंगा लगा दिया चुना

 

सागर जिले के खुरई में एक धोखाधडी का मामला सामने आया है। फुफेरे भाई ने ही झांसा देकर देकर अपने भाई के नाम पर साढ़े 6 लाख का लोन ले लिया। सागर एसपी और कलेक्टर की जनसुनवाई में आवेदन देने के बाद भी उसे न्याय नही मिल रहा। इसके अलावा पीडित थानों के चक्कर काट रहा है।
ढिकूआ गांव निवासी गजराज अहिरवार शिक्षित बेरोजगार है। उसके बुआ के लड़के सतीश ने लगभग दो साल पहले उसने कहा था कि मकानों के सेंटिंग की सामग्री बेचने के लिए बैंक से लोन ले लो। उसके झांसे में आकर गजराज ने दस्तावेज सहित एक दुकान से सामग्री के कुटेशन बनवा लिए। बैंक की फाइल पर भी उसने हस्ताक्षर कर दिए। कुछ दिन बाद उसे बताया गया कि उसका लोन रिजेक्ट हो गया। लेकिन दो बाद बैंक से लोन की किश्त जमा करने का नोटिस उसके आया तो उसे पता चला कि उसके फुफुेरे भाई सतीश ने ही उसके नाम पर धोखे से साढ़े 6 लाख का लोन निकाला था। जिसकी किश्तें जमा नहीं करने के बाद उसे नोटिस दिया गया। अब पीड़ित गजराज न्याय पाने के लिए अधिकारियो से गुहार लगा रहा है। सागर एसपी और कलेक्टर की जनसुनवाई में दो माह पहले आवेदन भी दे चुका है, लेकिन इसके बाद भी उसकी सुनवाई नहीं हो रही। वह खुरई में भी थानों के चक्कर काट रहा है।


By - SAGAR TV NEWS
21-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.