लंगूर के बच्चे के मुंह में फंस गया लोटा 35 घंटे के बाद हो सका रेस्क्यू
इंसान हो या जानवर गलती तो सभी से हो जाती है। जो कई बार मुसीबत पैदा कर देती है। ऐस यही कुछ एक बन्दर के बच्चे के साथ भी हुआ जिसका मुंह एक पानी के लोटे में फंस गया। लंगूर का बच्चा परेशानी में था। जिसके बाद वन विभाग टीम को सूचना दी गयी। जिसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और खासी मशक्कत कर करीब 35 घंटे बाद उसके सिर से लोटा निकल पाया। यह पूरा मामला राजस्थान के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय के पास बसे बसाड गांव का है। बताया ग आया की गांव के लोगों ने वन विभाग को सूचना दी थी एक लंगूर के बच्चे के सिर में पानी का लोटा फंसा हुआ है। जिससे उसकी जान भी जा सकती है। बच्चा अपनी मां के साथ में था। वन विभाग का दस्ता बसाड गांव पहुंचा। और लंगूर को पकड़ने के काफी प्रयास किए लेकिन वह उनके हाथ नहीं आई और अपने बच्चे को लेकर पेड़ और मकान की छतों पर घूमती रही। बाद में वन विभाग के अमले ने केले में नींद की गोली मिलाकर मादा लंगूर को खिलाई। जब उसे बेहोशी चाय तब कहीं वन कर्मियों ने बच्चे के सिर से लोटे को निकाला। इतने समय तक लोटा फंसे होने से उसकी हालत खराब हो गयी थी। बाद में बच्चे का इलाज करवाकर फिर से उसे अपनी मां के पास छोड़ दिया गया