खेल-खेल में बच्चे ने फाड़ दिया चुनावी पर्चा तो पड़ोसी ने किया ऐसा !

 

एमपी के छतरपुर में खेल-खेल में चुनावी पर्चा फाड़ना एक 12 साल के बच्चे को महंगा पड़ गया। महज इतनी सी बात पर पड़ोसी युवक ने बच्चे को सरिए से जमकर पीटा जिससे वो घायल हुआ। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ये पूरी घटना छतरपुर सिविल लाइन थाना इलाके के पुछी गांव की है। जहां के बालादीन कुशवाहा के 12 साल के कक्षा 7 वी में पढ़ने वाले बेटे विनोद कुशवाहा ने पड़ोसी मनप्यारे प्रजापित के दरवाजे पर लगा पंचायत चुनाव का पोस्टर खेल-खेल में फाड़ दिया। जिससे नाराज मनप्यारे ने बच्चे को अपने घर के अंदर ले जाकर लोहे की रॉड/सरिया से जमकर पिटाई कर दी। जब परिजनों और आस-पड़ोस के लोगों की इसकी सूचना लगी तो वो घर के अंदर पहुंचे। देखा तो विनोद को पीठ और हाथ में गंभीर चोटें आईं थीं। जिसे परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसका इलाज किया गया।
हालांकि खबर लिखे जाने तक थाने में इस बात की शिकायत नहीं की गयी थी


By - SAGAR TV NEWS
20-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.