सड़क न होने से गर्भवती महिला की माँ बनने की खुशियां पहले ही छिन गई || SAGAR TV NEWS ||

 

गांव में सड़क न होने से एक गर्भवती महिला की खुशी मां बनने से पहले ही छिन गई। बड़े अरमान से उसने 9 महीने तक अपनी कोख में नवजात को पाला था। लेकिन जब प्रसव हुआ तो उसकी जान जा चुकी थी। मामला मंडला के बेहरा टोला गांव का है। बताया गया की महिला सुनिया मरकाम को प्रसव पीड़ा होने पर 108 एंबुलेंस को बुलाया गया। जैसे तैसे एंबुलेंस उसे लेने पहुंची, तो सड़क ने रास्ता रोक दिया। क्योंकि गांव में सड़क न होने से एम्बुलेंस उसके घर तक नहीं पहुंच सकी। तब उसके कर्मचारी सुनिया के घर पहुंचे। उन्होंने उसे खाट पर लिटाया और परिजनों की मदद से तीन किलोमीटर पैदल चलकर एंबुलेंस तक पहुंचे। इसके बाद सुनिया को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन हालत गंभीर होने पर जबलपुर रेफर किया गया। सुनिया की डिलीवरी तो हुई। लेकिन नवजात की जान चली गयी थी।
मामले में कलेक्टर हर्षिका सिंह का कहना है। कि गर्भवती जिस गांव की है। वो पहाड़ के ऊपर का एक टोला है। जहां वाहन पहुंचना कठिन होता है।


By - Sagar tv news
20-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.