महिलाओं के गले से सोने की चैन उड़ाने वाले दो शातिर चैन स्नैकर गिरफ्तार || SAGAR TV NEWS ||

 

एमपी की इंदौर क्राइम ब्रांच ने दो शातिर चैन स्नैचर को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। इन आरोपियों ने पिछले दिनों एक ही दिन में दो महिलाओं के गले से सोने की चैन छीनी थी। टीम गठित करने के बाद क्राइम ब्रांच ने इन्हे पकड़ा।
बताया जा रहा है कि शहर में स्नेचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही थी। हालात यह बने कि महिलाएं अपने घर से बेफ्रिक नहीं निकल पा रही थी। क्योंकि चैन स्नैचर महिलाओं को ही निशाना बना रहे थे और उनकी गले की सोने की चैन झपटकर फरार हो जाते थे। बताया गया की इन आरोपियों को पकड़ना क्राइम ब्रांच के लिए चुनौती थी। तब उन्होंने टीम का गठन कर स्नेचरों पर कार्रवाई शुरू की जहां दो चैन स्नैकर शिवम और अरुण को पकडा। आरोपियों ने बताया कि वे हरदा से आकर इंदौर में वारदात को अंजाम देकर वापस चले जाते थे।
फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। इनसे और भी मामलों का खुलासा हो सकता है।


By - Sagar tv news
19-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.