सड़क पार कर रहा था युवक लेकिन तभी आई कार की वजह से... || SAGAR TV NEWS ||

 

एमपी के जबलपुर में एक युवक सड़क पार कर रहा था तभी उसे सामने से आ रही कार ने उसे कुचल दिया। जिससे उसकी जान चली गयी। हालांकि कार की रफ्तार बहुत ज्यादा नहीं थी। इसके बाद भी चालक गाड़ी को काबू में नहीं कर सका और यह हादसा हो गया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
पुलिस के मुताबिक घटना बिलहरी इलाके की है। युवक संतोष रोड के दूसरी तरफ जा रहा था। इसी दौरान एक सफेद रंग की कार ने उसे टक्कर मार दी। उसे संभलने तक का मौका नहीं मिला। तस्वीर में नज़र आ रहा है की कार चालक ने पहले टक्कर मारी इसके बाद कार युवक पर चढ़ाते हुए भाग निकला।
बताया जा रहा है कि चालक कार को धीमी गति से चला रहा था। बावजूद इसके घटना हो गयी। खबर लिखे जाने तक घटना के बाद से कार और ड्राइवर का पता नहीं लग सका है। पुलिस ने अज्ञात कार चालक पर केस दर्ज किया है।


By - Harish Dubey Jabalpur
19-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.