सागर-मंत्री भूपेंद्र सिंह के इलाके में 24 भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध, कांग्रेस को नहीं मिले दावेदार

सागर-मंत्री भूपेंद्र सिंह के इलाके में 24 भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध, कांग्रेस को नहीं मिले दावेदार


मंत्री भूपेंद्र सिंह के विधानसभा क्षेत्र में नगरीय निकाय चुनाव से पहले ही कांग्रेस ने हार मान ली है। खुरई विधानसभा क्षेत्र के तीन नगर परिषद मालथौन, बांदरी और बरोदिया कला में आधे से ज्यादा वार्डो में भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए हैं।
बता दे कि खुरई विधानसभा क्षेत्र की तीन नगर परिषद में 45 वार्ड है। इन्हीं 45 वार्डो में से 24 में भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध हो गए हैं। तीनों नवगठित नगर परिषद में 15-15 वार्ड हैं। मालथाैन के 15 में से 10, बांदरी के 15 में से 3 और बरौदियाकलां के 15 में से 11 वार्ड में सिर्फ भाजपा प्रत्याशियों का एक-एक नामांकन-पत्र ही दाखिल हुआ है। कांग्रेस के प्रत्याशियों ने इतने वार्ड में नामांकन जमा नहीं किया।
इस प्रकार से 24 वार्ड के भाजपा का प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचित होना तय है। कांग्रेस द्वारा यहां भाजपा को वॉकओवर दे दिया गया है। यहां की कुल 45 सीटों के लिए 81 नामांकन-पत्र जमा हुए। इनमें से 45 भाजपा प्रत्याशियों ने जमा किए हैं। जबकि कांग्रेस के कुल 13 दावेदार प्रत्याशी हैं। कांग्रेस से ज्यादा निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। निर्दलीय प्रत्याशियों की संख्या 22 है। इसके अलावा 1 उम्मीदवार बसपा ने भी उतारा है।

 

 

 


By - SAGAR TV NEWS
19-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.