पिकनिक मनाकर लौट रहे दोस्तों में से एक ने बीच में ही छोड़ा साथ

 

तेज रफ़्तार कार का अचानक टायर फटने से चार युवकों में से एक की दर्दनाक जान चली गयी। घटना बालाघाट जिले के वारासिवनी-कटंगी मार्ग स्थित पंचायत सावंगी के पास हुई। इसमें तीन युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें 100 डायल की मदद से सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद तीनों की स्थिति को देखते हुए बालाघाट जिला अस्पताल रैफर किया गया है। जहां तीनों ही युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है।
बताया जा रहा है। कि चारों युवक थाना तिरोड़ी निवासी हैं। मृतक अश्विन मेश्राम वाहन चला रहा था। जिसके साथ उसके साथी घायल कपिल राउत, संजय गायकवाड़, अमन नन्दनघने पर्यटक केंद्र रमरमा में पिकनिक मनाने आये हुए थे। जहां से वो अपने घर लौट रहे थे। तभी उनकी कार का टायर फट जाने से कार अनियंत्रित होकर सीधे सड़क किनारे लगे बिजली पोल से टकराने के बाद पलट गई। जहां अश्विन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है।
पुलिस ने मामले को जांच में लिया है


By - Sagar tv news
19-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.