सागर-भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, मंत्री बोले-ये भाजपा का अजेय गढ़ है

सागर-भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, मंत्री बोले-ये भाजपा का अजेय गढ़ है

सागर में नगरीय निकाय चुनाव में नामांकन प्रकिया के अंतिम दिन भाजपा महापौर प्रत्याशी संगीता तिवारी ने अपना दाखिल किया है, कांग्रेस के बाद शनिवार को भाजपा महापौर प्रत्याशी संगीता तिवारी ने अपना नामांकन जमा किया गया। नामांकन जमा करने से पहले भाजपा ने शहर में शक्ति प्रदर्शन किया। बस स्टैंड के पास आमसभा रखी गई। जहां से नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह, मंत्री गोविंद्र सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ पैदल मुख्य मार्गों से होते हुए महापौर प्रत्याशी संगीता तिवारी कलेक्टर कार्यालय पहुंची। जहां अपना नामांकन जमा किया।
नामांकन कार्यक्रम के दौरान नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सागर भाजपा का अजेय गढ़ है। इसको कोई जीत नहीं सकता है। कांग्रेस को वोट देना, मतलब सागर के विकास को रोकना है। इसिलए कोई नहीं चाहेगा कि सागर का विकास रुके। मैं नगरीय प्रशासन विभाग का मंत्री होने के नारे वादा करता हूं कि मप्र में सबसे अधिक पैसा देने का काम होगा तो वह सागर नगर निगम को दिया जाएगा। विकास के कामों को एक साल में पूरा किया जाएगा।

 


By - SAGAR TV NEWS
19-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.