सागर-टिकिट की घोषणा होते ही भाजपा प्रत्याशी ने शुरू किया जनसंपर्क

नगरीय निकाय चुनाव अपने पूरे शबाव पर है। बीते कई दिनों से जब से चुनाव का बिगुल बजा है। तभी से सभी दलों के प्रत्याशी जोर आजमाइश कर रहे हैं। वहीं सागर नगर निगम के वार्ड नंबर 41 बरियाघाट से भाजपा ने वैदेही पुरोहित को अपना उम्मीदवार बनाया है। टिकिट की घोषणा होते ही उनके परिवार और समर्थकों में खुशी का माहौल देखने को मिला। उनके निवास पर पहुंचकर लोगों ने शुभकामनाएं दी। वहीं वरियाघाट से प्रत्याशी बनाये जाने के बाद वैदेही पुरोहित चकराघाट स्थित मंदिर पहुंची जहां माता रानी से आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने पार्टी का आभार जताते हुए वार्ड में जनसम्पर्क किया।
इसके अलावा शनिवार को भाजपा से महापौर पद की प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी के नामांकन के दौरान भी वरियाघाट से भाजपा की उम्मीदवार वैदेही पुरोहित समर्थकों के साथ कार्यक्रम में शामिल हुई।


By - sagar tv news
18-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.